Archive for February 11th, 2010

11
Feb
10

self phulphiling dream

तो आपने सपने तो बहुत देखे होंगे| छोटे सपने, बड़े सपने, नौकरी के सपने, छोकरी के सपने, पढाई के सपने, लढाई के सपने| उन सपनो में से बहुत बहुत साकार भी हुए होंगे | पर क्या आपने कोई सपना ऐसा देखा जो तुरंत साकार हो गया हो | 2 minute Maggi की तरह | जी हाँ Martin Luther Kind की तरह, “I had a dream”. और dream भी self fulfilling prophecy की तरह | self phulphiling dream, खुद ब खुद साकार हो गया | नहीं कोई जंग, विश्व शान्ति, कतरीना, माधुरी वगैरह जैसे महान सपने नहीं, बस एक छोटा सा अदना, सा सपना |

हम ज्यूरिख की tram में बैठे थे तो एक ad देखा “Zurich Schlaflos”, जिसमे एक हाथ मुठ्ठी बांधे उठा हुआ था | अबे हमें जर्मन शब्द schlaf का मतलब तो पता था की नींद होता है पर पूरे शब्द schlaflos का मतलब पता नहीं था | कुछ रातों बाद वही तस्वीर बार बार अध् जगे सपने में आये जा रहे थी, पता नहीं क्यूँ बार बार इस शब्द का अर्थ दिमाग में खटके जा रहा था तो हिम्मत करके नींद से उठ ही गए | पास पड़े लपूझन्ना (माने laptop) पे google translate खोला और schlaflos का मतलब देखा तो धत्त तेरे की हो गयी, मतलब निकला – स्लीपलेस | बस फिर क्या नींद थोड़े न आनी थी …